सेब की चटपटी चटनी के आगे फेल है टमाटर-धनिया की चटनी, बच्चे-बूढ़े सब मांग मांगकर खाएंगे, जानें कैसे बनाएं ये पहाड़ी रेसिपी…….
देहरादून: अगर आपको अपने खाने में चटनी चाहिए होती है तो इस बार आप सेब की चटनी ज़रूर बनाएं। इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि अगर आप इसे एक बार बनाएंगे तो हमेशा बनाएंगे।
खाने के स्वाद को साइड डिश कई गुना बढ़ा देता है। खासतौर पर जब बात चटनी की हो तो क्या ही कहना। हरी धनिया और टमाटर की चटनी तो सबसे पॉपुलर साइड डिश है। लेकिन क्या आपने कभी सेब की चटनी खाई है? सेब की चटनी का चटक स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। यह पहाड़ी रेसिपी बनाना बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?
सेब की चटनी के लिए सामग्री:-
दो सेब, एक चम्मच सौंफ, दो लहसुन की कलियां, एक चम्मच कलोंजी, करी पत्ता, एक चम्मच तेल, आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, नमक आधा चम्मच, दो से तीन गुड़
कैसे बनाएं सेब की चटनी ?
पहला स्टेप: सबसे पहले दो सेब लें और उन्हें पानी से धोएं। अब इसे कॉटन के कपड़े से साफ़ करें और फिर अच्छी तरह से छील लें। छीलने के बाद सेब को छोटे छोटे टुकड़ों में काटें।
दूसरा स्टेप: गैस ऑन करें और उसपर एक गहरा पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें एक चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने के बाद उसमें एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच कलोंजी, दो लहसुन की कलियां और करी पत्ता डालें।
तीसरा स्टेप: जब ये चटकने लगे तब इसमने टुकड़ों में कटा हुआ सेब डालें और अच्छी तरह से चलाएं। ध्यान रखें इन्हें मीडियम आंच पर ही पकाएं। इसे ढककर रख दें।
चौथा स्टेप: कुछ समय बाद वापस चलाएं। जब ये हल्का गलने लगे तब इसमें गुड़ के कुछ टुकड़े और ज़रा सा नमक डालें। और फिर से अच्छी तरह मिलाएं। गैस का फ्लेम धीमा ही रखें।
पांचवा स्टेप: कुछ समय सेब पूरी तरह से गल जाए। जब सेब गल जाए तो उसे अच्छी तरह से एक बार फिर से चलाएं। आपकी सेब की चटनी तैयार है और इसे गरमागरम सर्व करें।
सेब की चटनी खाने के फायदे
सेब की चटनी खाने के फायदे यह हैं कि यह पाचन को बेहतर बनाने, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और वजन प्रबंधन में मदद कर सकती है। यह फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाती है।