आइये आज खीरे की इस सब्ज़ी को चख, हर कोई पूछेगा रेसिपी, पहले ही जानें इसका सीक्रेट……..

देहरादून: आमतौर पर खीरे का इस्तेमाल सलाद या सैंडविच में ज्यादा होता है. लेकिन कैसा लगेगा अगर हम कहें कि खीरे की सब्ज़ी भी बनती है. हैरान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि एक ऐसी डिश की रेसिपी है, जो कोलकाता और राजस्थान में काफी बनती है. खीरे की ये सब्जी न केवल टेस्टी होती है, बल्कि ताजगी का बेहतरीन ऑप्शन भी है।

खीरा एक हल्की और पौष्टिक सब्ज़ी है, इसमें फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है. खीरे में विटामिन C मौजूद होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है, जबकि विटामिन K हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें थोड़ी मात्रा में विटामिन A भी पाया जाता है जो आंखों और त्वचा के लिए लाभकारी है. खीरा पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों का अच्छा स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने और मांसपेशियों व नसों के सही कामकाज में मदद करते हैं।

कैसे बनती है खीरे की सब्ज़ी
सबसे पहले खीरे को मोटे-मोटे टुकड़ों में काटा जाता है. ध्यान रहे कि खीरा कड़वा न हो। इसे छिलके समेत पकाने से इसका स्वाद बढ़ जाता है. इसके लिए सरसों के तेल में सूखी लाल मिर्च, हींग, सरसों के बीज, जीरा, सौंफ, करी पत्ता, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालकर मसाला तैयार किया जाता है. प्याज को हल्का ट्रांसपेरेंट होने तक पकाया जाता है।

दही और बेसन है स्वाद का राज
इस रेसिपी में दही और बेसन का मिक्सचर तैयार किया जाता है, जिसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और कसूरी मेथी मिलाई जाती है. यह मिक्सचर खीरे के साथ मिलकर सब्जी को गाढ़ा और चटपटा बनाता है. इसे तेज आंच पर पकाकर फिर धीमी आंच पर सात-आठ मिनट तक पकाया जाता है।

कैसे करें सर्व
खीरे की सब्जी को आप सेमी-ड्राई या तरी वाली बना सकते हैं. इसे फुल्के, पराठे या चावल के साथ परोसा जा सकता है। ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है. यह सब्जी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पोषण से भरपूर भी है।

खास टिप
इस सब्ज़ी को पकाने के लिए स्टेनलेस स्टील के बर्तन सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि वे नॉन-रिएक्टिव और फूड ग्रेड होते हैं. सरसों का तेल इस रेसिपी में एक खास स्वाद जोड़ता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *