आइये आज सिर्फ 15 मिनट में बनाएं बिहार का फेमस ‘हरा चना भभरा’, पकौड़े-कचौड़ी भी लगेंगे फीके! देखें रेसिपी…….
देहरादून: अगर आप भी रोज़ के वही पुराने पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं और कुछ ‘हट के’ ट्राई करना चाहते हैं, तो बिहार का यह देसी और पारंपरिक नाश्ता ‘हरे चने का भभरा’ आपके लिए बेस्ट है।
सर्दियों का मौसम हो और शाम की चाय के साथ कुछ गरमागरम, कुरकुरा मिल जाए तो दिन बन जाता है! इन दिनों बाज़ार में ताज़ा मटर और हरे चने की बहार है। अगर आप भी रोज़ के वही पुराने पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं और कुछ ‘हट के’ ट्राई करना चाहते हैं, तो बिहार का यह देसी और पारंपरिक नाश्ता ‘हरे चने का भभरा’ आपके लिए बेस्ट है।
क्रिस्पी भभरा बनाने की सबसे आसान विधि-
यह सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि एक एहसास है जिसे खाते ही बचपन की यादें ताज़ा हो जाती हैं। ताज़ा, मीठे हरे चने और मसालों का ऐसा तालमेल कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इसे आप शाम को एक चटपटे स्टारटर की तरह एन्जॉय करें या दोपहर के खाने में दाल-चावल के साथ साइड डिश के रूप में, इसका स्वाद हर बार बेमिसाल लगता है। सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाना बेहद आसान है। तो चलिए, देर किस बात की, आइए जानते हैं क्रिस्पी भभरा बनाने की सबसे आसान विधि।
पकाने का समय: 15 मिनट
कितने लोगों के लिए: 6 से 8 पीस
सामग्री-
250 ग्राम हरा चना
1 कप बेसन
2 चम्मच चावल का आटा (कुरकुरेपन के लिए)
1 चम्मच हल्दी
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच जीरा
काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 चम्मच हींग
1/4 चम्मच अजवाइन.
2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
बारीक कटा हरा धनिया.
सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक
बनाने की विधि:-
-सबसे पहले हरे चने को धोकर छलनी में रख दें ताकि उसका सारा पानी निकल जाए।
-एक बर्तन में बेसन और चावल का आटा लें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें (ध्यान रहे घोल ज्यादा पतला न हो)।
-अब इस घोल में हल्दी, धनिया, जीरा-काली मिर्च पाउडर, मिर्च, हींग, अजवाइन, नमक, कटी हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-अंत में धुले हुए हरे चने को इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
-कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो आंच को मीडियम कर दें। अब एक करछी में मिश्रण भरकर उसे ‘पुआ’ या छोटी टिक्की के आकार में तेल में डालें।
-एक तरफ से पकने के बाद इसे पलट दें। दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
सर्विंग टिप: गरमागरम भभरा को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ स्टार्टर के रूप में परोसें। यह दाल-चावल के साथ भी बहुत स्वादिष्ट लगता है।
