आइये जानते है ये करेले की वह डिश जिसको खाने से बच्चे भी नहीं करेंगे इनकार, इस तरह बनाएं ये झटपट वाली रेसिपी…….

देहरादून: बच्चों का फेवरेट करेले की सब्जी की रेसिपी। एक बार घर पर जरूर ट्राय करें और बच्चों को खिला कर देखें। करेला सुनते ही बच्चे मुंह बना लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इसका स्वाद कड़वा होगा।

लेकिन अगर इसे इस तरीके से पकाया जाए, तो यही करेला खट्टा-मसालेदार और बेहद स्वादिष्ट बन सकता है. इस तरीके से बनी सब्जी में करेले की कड़वाहट काफी कम हो जाती है, और ग्रेवी का स्वाद इतना अच्छा होता है कि बच्चों को पता ही नहीं चलेगा कि वह करेला खा रहे हैं.

बनाने का सामान-
करेला- 4 से 5
प्याज – बारीक कटा
टमाटर- 1
इमली का गूदा- 1 छोटा चम्मच
हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर
नमक- स्वाद अनुसार
गुड़- 1 छोटा चम्मच
तेल- दो चम्मच
हरा धनिया- ऊपर से डालने के लिए

ऐसे करें कड़वाहट कम
सबसे पहले करेले धोकर पतले टुकड़ों में काट लें. उन पर थोड़ा नमक लगाकर 15 से 20 मिनट छोड़ दें। इससे ज्यादा से ज्यादा कड़वाहट निकल जाती है. फिर पानी से धो लें और पानी निचोड़ दें। यह छोटा सा कदम स्वाद में बड़ा फर्क ला सकता है।

इस तरह बनाएं
कढ़ाई में तेल गरम करें और कटे हुए करेलों को उसमें डाल कर मध्यम आंच पर सुनहरे होने तक तल लें। फिर उन्हें निकालकर अलग रख दें। उसी कढ़ाई में थोड़ा तेल और डालें। फिर प्याज भूनें सुनहरा होने तक। अब टमाटर और मसाले डालकर अच्छे से पकाए, जब तक मसाला आपस में अच्छी तरह मिल न जाए।

अब इसमें तले हुए करेले डालें और मिलाएं। थोड़ा पानी डालें ताकि हल्की ग्रेवी बने। इमली का गूदा और चाहें तो थोड़ा गुड़ मिलाएं। इसे ढककर 5 से 7 मिनट पकने दें। खट्टा-मीठा स्वाद मसाले के साथ मिलकर करेले को और स्वादिष्ट बना देते हैं।

इस तरह गैस बंद करें
जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, ऊपर से हरा धनिया छिड़कें और गैस बंद कर दें। यह सब्जी गरम रोटी या चावल के साथ बहुत अच्छी लगती है. अगर आप इस डिश को बच्चों को खिलाएंगी तो उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि ये करेला है और वह प्रेम से खा लेंगे और बार-बार बनाने बोलेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *