अगर शाम को हल्की-हल्की भूख लगने पर झटपट बनाएं पोहा से स्वादिष्ट चीला…….
देहरादून: शाम होते ही हल्की-हल्की भूख सबको लगने लग जाती है। ऐसे में समोसे-मोमोज खाने की बजाय आप पोहे से स्वादिष्ट चीला बनाकर खा सकते हैं। इससे न केवल आपका पेट भर जाएगा बल्कि यह स्नैक्स घर में सभी सदस्यों को पसंद आएगा।
सुबह के नाश्ते में पोहा खाना कई लोगों को पसंद होता है। वहीं चीला का स्वाद भी कई लोगों को पसंद होता है। ऐसे में आप शाम को भूख लगने पर आप झटपट पोहे से स्वादिष्ट चीला बना सकते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसमें आप अपनी मनपसंद सब्जियां मिला सकते हैं। धीमी आंच पर दोनों तरफ से पकाने के बाद यह तैयार किया जाता है। इसे हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है, जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आइए जानें इसकी रेसिपी।
पोहे से चीला बनाने की विधि, इन चीजों की पड़ेगी जरूरत-
पोहा – 1 कप
बेसन – आधा कप
हल्दी – एक चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
प्यार, टमाटर और हरी मिर्च – 1
जीरा पाउडर – 1 चम्मच
तेल – आवश्यकतानुसार
पोहा चीला रेसिपी
पोहा चीला बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ी देर के लिए पानी में पोहा को भिगा दें। इसे छानकर अलग रख लें। इसके बाद भीगे हुए पोहे में बेसन, दही मिलाएं। फिर उसमें पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें अपनी पसंद की सब्जियां डालें। प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च डाल सकते हैं।
फिर अदरक, जीरा पाउडर डालें। हल्दी और स्वादानुसार नमक मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। नॉनस्टिक तवे को गर्म होने के लिए रख दें। फिर इसमें थोड़ा तेल डालें। बैटर को तवे पर फैलाएं। चम्मचे की मदद से फैलाएं। धीमी आंच पर दोनों तरफ से पकाएं। हरी चटनी के साथ सर्व करें।

