आइये आज बनाते है ना तेल और ना मसाला, प्रोटीन से भरपूर ये कटलेट चखेंगे तो बाजार की टिक्की भूल जाएंगे……..
देहरादून: कटलेट्स हर किसी को पसंद होते हैं लेकिन यहां हम आपको मूंग की दाल और किनोआ के हेल्दी कटलेट की रेसिपी बता रहे हैं जिन्हें अगर आपने एक बार घर में बना लिया तो आप इसे हर रोज नाश्ते में बनाना शुरू कर देंगे।
आजकल की भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल में हेल्दी खानपान मेंटेन करना काफी मुश्किल हो गया है. लेकिन अगर आप कुछ स्मार्ट ट्रिक्स लगाएं तो आप स्वाद से समझौता किए बिना नाश्ते से लेकर डिनर तक हेल्दी के साथ टेस्टी चीजें खा सकते हैं। कटलेट्स का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है लेकिन ये काफी तेल और मसाले से भरपूर होते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कटलेट्स की बिलकुल हेल्दी रेसिपी बता रहे हैं। इस रेसिपी में आपको मूंग, चना जैसी दालें और किनोआ का इस्तेमाल करना है. ये दोनों ही चीजें सुपरफूड्स की श्रेणी में आती हैं।
दालें प्रोटीन का स्रोत हैं. वहीं किनोआ फाइबर और जरूरी अमीनो एसिड्स से भरपूर होता है। इन दोनों के मेल से बने कटलेट न केवल आपको लंबे समय तक हेल्दी रखने हैं बल्कि वजन कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं. आइए जानते हैं वो खास ट्रिक जिससे ये कटलेट बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनेंगे।
मूंग दाल और किनोआ कटलेट रेसिपी-
पीली मूंग दाल: (भिगोई हुई)
चने की दाल: (भिगोई हुई)
किनोआ: 1/2 कप (पका हुआ)
उबले आलू या पनीर: 1/2 कप (बाइंडिंग के लिए)
हरी मिर्च और अदरक: बारीक कटे हुए
मसाले: नमक, हल्दी, भुना जीरा पाउडर, और चाट मसाला
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
तेल: शैलो फ्राई करने के लिए
बनाने का तरीका
सबसे पहले भिगोई हुई मूंग दाल को बिना पानी डाले दरदरा पीस लें।
अब मिश्रण तैयार करें जिसके लिए एक बाउल में पिसी हुई दालें, पका हुआ किनोआ, मैश किया हुआ आलू/पनीर, मसाले और हरी मिर्च-अदरक को अच्छी तरह मिला लें।
अब मिश्रण में 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़ी सी सूजी या ओट्स का पाउडर मिलाएं. इससे कटलेट ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं और तेल कम सोखते हैं।
अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर छोटी-छोटी टिक्कियां या कटलेट का आकार दें।
एक नॉन-स्टिक पैन में हल्का तेल डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक शैलो फ्राई करें।

