आइये आज झटपट घर पर बनाएं आलू बेसन रोल करी सब्जी, आ जाएगा स्वाद……..

देहरादून: ज्यादातर लोगों को बेसन की सब्जी खाना पसंद होता है. लेकिन बेसन की सब्जी को आलू फ्लेवर में बनाना अद्भुत होगा। चलिए आपको घर पर आलू बेसन रोल करी बनाने का तरीका बताते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि घर पर हरी सब्जियां नहीं होती है और उसे खरीदने के लिए मार्केट जाने का मन नहीं करता है. ऐसे में किचन में मौजूद चीजों से एक स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं. आलू बेसन की ये स्पेशल सब्जी बनाना काफी आसान है. इसे आराम से घर पर कुछ मिनटो में बना सकते हैं। इसका स्वाद अद्भुत होता है। ये सब्जी हर किसी को पसंद आएगी। चलिए आपको घर पर इस अनोखी सब्जी को बनाने का तरीका बताते हैं।

आलू, लहसुन, अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें-
आलू बेसन रोल करी बनाने के लिए 3 आलू लें। ये आलू मीडिया साइज के होने चाहिए। इन आलुओं को सब्जी बनाने वाले साइज में छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आलू के इन टुकड़ों को मिक्सर में डाल दें और अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च, अदरक, लहसुन की कलियां डालें। इसको अच्छी तरह मिक्सर में पीस लें। इसका पेस्ट तैयार कर लें।

बेसन डालकर अच्छी तरह गूंथ लें-
इस पेस्ट को एक थाली में निकाल लें और उसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और अजवाइन मिलाएं। इसके बाद उसमें स्वाद के मुताबिक नमक मिलाएं। इसके साथ ही इसमें हरा धनिया और कसूरी मेथी भी मिला लें। इससे स्वाद बेहतर होता है. इसके बाद इसमें 2 कप बेसन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें थोड़ा सा देसी घी भी डाल सकते हैं। इसको अच्छी तरह से मिलाकर नरम आटा तैयार कर लें। इसको 15 मिनट तक ढककर रख दें।

कैसे तैयार करें बेसन रोल?
इसके बाद बेसन को बेलकर रोटी की तरह बना लें। इसके बाद इसे पट्टियों में काट लें। उसके ऊपर पनीर, उबले आलू या सूखे मेवे की फिलिंग डाल सकते हैं. इसके बाद इसका रोल तैयार कर लें। इसके बाद रोल को थोड़ा सा तेल गर्म करके हल्का फ्राई कर लें।

कैसे तैयार करें ग्रेवी?
ग्रेवी तैयार करने के लिए 3 चम्मच दही में थोड़ा गरम मसाला और कसूरी मेथी मिलाएं। इसके साथ ही इसमें टमाटर, अदरक, लहसुन और मिर्च मिलाकर पीस लें और पेस्ट बना लें। इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें हींग, जीरा और सौंफ का तड़का लगाएं। इसके बाद फिर बारीक कटा प्याज डालकर उसे अच्छी तरह से भून लें। जब प्याज पक जाए तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च और कश्मीरी मिर्च पाउडर डालें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। पानी मिलाने से मसाला जलता नहीं है। इसके बाद टमाटर का पेस्ट के साथ धनिया पाउडर और नमक डालें। इसको अच्छी तरह से पकाएं।

आलू बेसन रोल करी कैसे तैयार करें?
जब ग्रेवी पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसमें फ्राई किए हुए बेसन रोल डाल दें। इसके बाद इसके ऊपर हरा धनिया काटकर छिड़क दें और इसे ढकरकर 11 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद करके 15 मिनट तक छोड़ दें। अब आलू बेसन रोल करी तैयार है. इसे परोस सकते हैं। इसे रोटी या चावल दोनों के साथ खा सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *