बैंगन की ऐसी सब्जी पहले नहीं खाई होगी, एक बार जरूरी ट्राई करें क्रिस्पी तवा फ्राई बैंगन, नोट कर लें रेसिपी…….

देहरादून: आलू बैंगन और बैंगन का भर्ता खाकर अगर बोर हो गए हैं तो एक बार बैंगन तवा फ्राई जरूर ट्राई करें। इस सब्जी को खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

तवा फ्राई बैंगन रेसिपी-
सब्जियों में बैंगन हर सीजन में मिलने वाली सब्जी है। बैंगन से कई तरह की सब्जियां जैसे आलू बैंगन, भरवां बैंगन, बैंगन का भर्ता और रसेदार बैंगन बनते हैं, लेकिन कई बार वही एक जैसा स्वाद खाकर हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप बैंगन की एक बड़ी टेस्टी सब्जी बैंगन तवा फ्राई बनाकर खा सकते हैं। ये खाने में इतना लाजवाब लगती है कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे। लंबे या गोल किसी भी बैंगन से इसे बनाया जा सकता है।

खासबात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा तैयारी करने की भी जरूरत नहीं है। सिर्फ 10-15 मिनट में बैंगन तवा फ्राई बनकर तैयार हो जाएगा। फटाफट नोट कर लें बैंगन तवा फ्राई की रेसिपी।

बैंगन तवा फ्राई रेसिपी
पहला स्टेप- बैंगन तवा फ्राई बनाने के लिए आप बैंगन को गोल और हल्का मोटा काट लें, जैसे आलू के चिप्स होते हैं वैसे ही बैंगन का काटना है लेकिन इसे थोड़ा मोटा रखना है। अब एक कटोरी में 3-4 लाल सूखी लाल मिर्च को पानी में भिगो दें। करीब 7-8 कली लहसुन लें और उन्हें छीलकर साफ कर लें।

दूसरा स्टेप- अब सब्जी के लिए सूखे मसाले जैसे 2 चम्मच धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और आमचूर पाउडर लें। सारी चीजों को हल्का गीला करके पेस्ट जैसा बना लें। अब भीगी हुई लाल मिर्च और लहसुन को अच्छी तरह से कूटकर बारीक कर लें। इसे मसालों वाले पेस्ट में मिला दें।

तीसरा स्टेप-अब बैंगन की हर स्लाइस पर ये मसाला दोनों ओर लगा दें। सारे बैंगन ऐसे ही तैयार करके रख लें। अब पैन लें और उसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। इसमें सारे बैंगन एक एक करके रखते जाएं। अगर एक पैन में सारे बैंगन न आएं तो इसे दूसरे पैन में भी बनने के लिए रख दें। धीमी आंच पर नीचे से सिंकने दें।

चौथा स्टेप- बैंगन को पलट-पलटकर दोनों ओर से अच्छी तरह से सेंक लें। अब ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे दाल के साथ सर्व करें। ये बैंगन चावल के साथ भी बहुत टेस्टी लगता है। एक बार इस तरह बैंगन बनाएंगे तो फिर भरवां बैंगन खाना भूल जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *